{"_id":"661e8f5aa14788e4f600e8b3","slug":"guest-teacher-unemployed-due-to-not-being-allotted-school-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-45687-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्कूल आवंटित नहीं होने के कारण गेस्ट टीचर बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्कूल आवंटित नहीं होने के कारण गेस्ट टीचर बेरोजगार
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक से रिलीव गेस्ट टीचर्स ने आवंटन लिस्ट जारी करने के लिए लगाई गुहार
गेस्ट टीचर्स को आर्थिक और कार्य दिवसों का हो रहा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में विभिन्न विषयों के हजारों गेस्ट टीचर्स नियमित शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग कारणों से रिलीव चल रहे हैं। उन्हें अब तक स्कूल आवंटित नहीं किए गए हैं। इस कारण से बड़ी संख्या में गेस्ट टीचर बेरोजगार है। उन्हें आर्थिक और कार्य दिवस का भी नुकसान हो रहा है। ऐसे में इन्होंने शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि गेस्ट टीचर्स की स्कूल आवंटन लिस्ट जारी की जाए, जिससे इनको रोजगार मिल सके।
ऑल इंडिया गेस्ट टीचर एसोसिएशन की ओर से इस संंबंध में शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा गया है। एसोसिएशन के महासचिव शोएब राणा ने बताया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के विभिन्न विषयों के हजारों गेस्ट टीचर्स नियमित शिक्षकों के ट्रांसफर, पोस्टिंग कारणों से काफी समय से रिलीव चल रहे हैं। रिलीव गेस्ट टीचर्स को स्कूल अलॉट कर शिक्षा विभाग की ओर से हर महीने लिस्ट जारी की जाती है, लेकिन मार्च से अभी तक लिस्ट जारी नहीं की गई। आखिरी बार फरवरी माह में लिस्ट जारी की गयी थी।
शिक्षा निदेशालय की ओर से हर महीने लिस्ट जारी करने का आदेश है। लिस्ट जारी नहीं होने के कारण हजारों गेस्ट टीचर्स को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। समय से स्कूल ना मिलने के कारण सैलरी का नुकसान हो रहा है साथ ही कार्य दिवसों का भी नुकसान हो रहा है। शोएब राणा ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से नियमित कर्मचारियों की ट्रांसफर, पोस्टिंग तो लगातार हो रही है, लेकिन रिलीव गेस्ट टीचर्स के स्कूल अलॉटमेंट की लिस्ट जारी नही की जा रही।