फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guard misdeed two and a half year old girl in play school

दिल्लीः प्ले स्कूल में ढाई साल की बच्ची से गार्ड ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2019 12:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Oct 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Guard misdeed two and a half year old girl in play school
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पीतमपुरा इलाके में स्थित एक प्ले स्कूल में ढाई साल की बच्ची से गार्ड ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि उन्होंने ढाई साल की बेटी का पीतमपुरा स्थित प्ले स्कूल में दाखिला कराया था। 5 अक्तूबर को बेटी ने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। चार दिन छुट्टी के बाद 9 अक्तूबर को बेटी को स्कूल जाने के लिए जगाया, तो वह रोने लगी और स्कूल नहीं जाने की बात कही। पूछने पर बेटी ने बताया कि गेट पर बैठने वाले अंकल उसके कपड़े उतार देते हैं।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि बेटी के दाखिले के समय स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन अब सारे कैमरे उतार लिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed