{"_id":"5da8bfc48ebc3e93b4346be8","slug":"guard-misdeed-two-and-a-half-year-old-girl-in-play-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः प्ले स्कूल में ढाई साल की बच्ची से गार्ड ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः प्ले स्कूल में ढाई साल की बच्ची से गार्ड ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Fri, 18 Oct 2019 12:53 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीतमपुरा इलाके में स्थित एक प्ले स्कूल में ढाई साल की बच्ची से गार्ड ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि उन्होंने ढाई साल की बेटी का पीतमपुरा स्थित प्ले स्कूल में दाखिला कराया था। 5 अक्तूबर को बेटी ने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। चार दिन छुट्टी के बाद 9 अक्तूबर को बेटी को स्कूल जाने के लिए जगाया, तो वह रोने लगी और स्कूल नहीं जाने की बात कही। पूछने पर बेटी ने बताया कि गेट पर बैठने वाले अंकल उसके कपड़े उतार देते हैं।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि बेटी के दाखिले के समय स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन अब सारे कैमरे उतार लिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन