फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Growing mental pressure of social media on youth: Experts offer advice

Delhi NCR News: युवाओं पर सोशल मीडिया का बढ़ता मानसिक दबाव, विशेषज्ञों ने दी सलाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
तनाव, चिंता व आत्मविश्वास में कमी बन रही आम समस्या
विज्ञापन

स्क्रीन टाइम सीमित करने व खेल-गतिविधियों पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सोशल मीडिया का बढ़ता उपयोग युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। घंटों सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना और दूसरों की जिंदगी से अपनी तुलना करना तनाव, चिंता व आत्मविश्वास में कमी का कारण बन सकता है। इसका प्रभाव पढ़ाई, कामकाज व सामाजिक संबंधों पर भी पड़ रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सोशल मीडिया पर लोगों की सफलता, जीवनशैली व उपलब्धियों की तस्वीरें देखकर कई युवा खुद को कमतर आंकने लगते हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़ता है। अत्यधिक स्क्रीन टाइम व देर रात तक मोबाइल इस्तेमाल से नींद प्रभावित होती है, जो मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा असर डालती है।
विज्ञापन

आईएचबीएएस की मनोचिकित्सक डॉ. अपर्णा गोयल ने कहा कि लगातार ऑनलाइन रहने व दूसरों से तुलना करने की आदत मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। युवाओं को स्क्रीन टाइम सीमित रखने, पर्याप्त नींद लेने व खेलकूद व सामाजिक गतिविधियों में अधिक भागीदारी करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया का असर युवाओं पर :
लगातार समय बिताने से तनाव व चिंता बढ़ सकती है
दूसरों से तुलना करने पर आत्मविश्वास घटता है
अत्यधिक स्क्रीन टाइम नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है
देर रात तक मोबाइल से चिड़चिड़ापन व एकाग्रता में कमी हो सकती है
संतुलित उपयोग, पर्याप्त नींद व ऑफलाइन गतिविधियां मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed