फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   groom asked for beer for wedding guests as welcome bride refused to marry him

बरात में बवाल: दूल्हे ने बरातियों के स्वागत के लिए मांगी बीयर, दुल्हन का शादी से इनकार; लड़के ने जड़े थप्पड़

Mon, 22 Apr 2024 06:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Apr 2024 06:50 PM IST
सार

लड़की पक्ष ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन, दुल्हन अपने फैसले पर अड़ गई। शादी से इनकार करने की बात जब दूल्हे पक्ष को मालूम चली तब उन लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसका लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध किया।

विज्ञापन
groom asked for beer for wedding guests as welcome bride refused to marry him
दूल्हे ने बरातियों के लिए कर दी बीयर की मांग - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के झांसी कोतवाली इलाके में रविवार को आई बरात में बवाल हो गया। दूल्हे की ओेर से बरातियों के स्वागत में बीयर की मांग की गई। यह अजीबो गरीब मांग सुनकर दुल्हन नाराज हो उठी। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बरातियों और घरातियों के बीच मारपीट भी हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। सोमवार को भी दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।

विज्ञापन

कोतवाली के नईबस्ती मोहल्ले में सोमवार को सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी से बरात आई। दुल्हन पक्ष के लोगों का आरोप है कि 21 अप्रैल को जैसे ही बरात आने को हुई दूल्हे ने बरातियों के लिए बीयर का इंतजाम कराने को कहा। इसके साथ ही आठ लाख रुपये नकद की डिमांड भी रखी। शराब और बीयर न मिलने तक वह लोग फेरे न कराने की बात कह रहे थे। यह बात जब दुल्हन को पता चली तब वह नाराज हो उठी। उसने शराब के एवज में शादी करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की पक्ष ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन, दुल्हन अपने फैसले पर अड़ गई। शादी से इनकार करने की बात जब दूल्हे पक्ष को मालूम चली तब उन लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसका लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ने पर सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। 

विज्ञापन

दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। लड़के पक्ष ने दूल्हे के साथ मारपीट का आरोप जबकि लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ जड़े। दूल्ह पक्ष ने किसी मांग से इनकार किया। उनका कहना है कि दुल्हन पक्ष ने जानबूझकर शादी तोड़ी है। सीओ सिटी राजेश रायये मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed