फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   groom and his relatives will be responsible for Harsh firing

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 'हर्ष फायरिंग के लिए दूल्हा व परिजन होंगे जिम्मेदार'

Mon, 12 Nov 2018 06:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Nov 2018 06:47 AM IST
विज्ञापन
groom and his relatives will be responsible for Harsh firing
प्रतीकात्मक तस्वीर
शादी व अन्य उत्सवों में होने वाली हर्ष फायरिंग के दौरान कोई हादसा होता है तो इसके लिए शादी अथवा उत्सव के आयोजकों को भी जिम्मेदार माना जाएगा। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने यह बात एक पिता की ओर से दायर मुआवजा याचिका पर सुनवाई के दौरान कहीं। याची की नाबालिग बेटी की अप्रैल 2016 में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई थी। 

जस्टिस विभू बाखरू ने कहा कि कार्यक्रम व उत्सव आयोजक को तय करना होगा कि उसके मेहमान हर्ष फायरिंग नहीं करेंगे। अगर हर्ष फायरिंग की जाती है तो वह इसकी जानकारी पुलिस को देंगे। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले में कुछ न कुछ किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


अगर सरकार कोई दिशा-निर्देश नहीं बनाती है तब तक आयोजक को ही इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा। आप यह नहीं कह सकते कि हर्ष फायरिंग की आपको जानकारी नहीं थी या अपने रिश्तेदारों को हथियार लाने के लिए नहीं कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार और पुलिस से भी मुआवजे की मांग 

याची ने अपनी नाबालिग बेटी की मौत के लिए दूल्हे व उसके परिजनों को दोषी ठहराते हुए 50 लाख तो दूसरी ओर केंद्र व दिल्ली सरकार तथा दिल्ली पुलिस से भी संयुक्त रूप से 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की थी।

आरोपी पक्ष ने दिया तर्क
दूसरी ओर, दूल्हे व उसके परिजनों का तर्क था कि बारात में किसी भी हर्ष फायरिंग की उन्हें जानकारी नहीं थी। बारात में हथियार के इस्तेमाल पर उनका कोई नियंत्रण नहीं था। 

हाईकोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि जिस बारात में हर्ष फायरिंग हुई थी उसका आयोजन दूल्हे व उसके परिजनों ने किया था। यह दोनों तथ्य दूल्हे व उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराने के लिए पर्याप्त हैं।  
 

केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार व दिल्ली पुलिस से हाईकोर्ट ने पूछा है कि ऐसे मामलों में मुआवजा देने की जिम्मेदारी किसकी बनती है। याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 16 जनवरी 2019 की तारीख मुकर्रर की गई है।  

याची श्याम सुंदर कौशल का कहना है कि उसकी बेटी दूसरी मंजिल की बॉलकनी से 16 अप्रैल 2016 को बरात देख रही थी। उसी दौरान किसी बराती ने हवा में गोली चलाई जो उसकी बेटी को लग गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed