फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida son strangled mother neck while she disturbed him sleeping asking water and tobacco

ग्रेटर नोएडाः बार-बार जगाकर पानी-तंबाकू मांग रही थी मां, बेटे ने घोंट दिया गला

Tue, 26 Nov 2019 02:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 Nov 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
greater noida son strangled mother neck while she disturbed him sleeping asking water and tobacco
नोएडा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा दादरी के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात 16 साल के किशोर ने मां (50) की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान पिता शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।

विज्ञापन


वहीं बड़ा भाई भी नौकरी पर गया था। शक होने पर पुलिस ने जब किशोर से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। किशोर के मुताबिक रात में उसकी मां बार-बार जगाकर पानी और तंबाकू मांग रही थी।
विज्ञापन


इससे परेशान होकर उसने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बेटे ने पिता को फोन कर मां की हत्या हो जाने की जानकारी दी। फोन पर उसने बताया कि वारदात के दौरान वह सो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बादलपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्र के गांव में एक सुरक्षाकर्मी का परिवार किराये के मकान में रहता है। परिवार का मुखिया और उसका बड़ा बेटा निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी हैं।

शनिवार को सुरक्षाकर्मी एक विवाह समारोह में शामिल होने वसुंधरा गया था। बड़ा बेटा भी ड्यूटी पर गया था। घर में केवल सुरक्षाकर्मी की पत्नी (50) और उसका 16 साल का बेटा मौजूद थे।

शनिवार रात को बेटे ने पिता को कॉल कर जानकारी दी कि किसी ने उसकी मां की हत्या कर दी है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

गुमराह करने के बाद किशोर ने बताई सच्चाई

पुलिस के मुताबिक पड़ताल में सामने आया कि घटना का कारण लूटपाट नहीं थी। जांच में महिला की किसी से रंजिश नहीं होने की बात सामने आ रही थी। वारदात के वक्त किशोर के अलावा घर में कोई और नहीं था।

किशोर पुलिस को बाहर से किसी के आने और उसके हाथ-पैर बांधने की बात कह रहा था। पुलिस को उस पर शक हुआ। पूछताछ करने पर किशोर ने अपराध कबूल लिया। उसने बताया कि वह मां की वजह से सो नहीं पा रहा था। वह बार-बार कभी पानी मांग रही थी, तो कभी उसे तंबाकू लाने के लिए जगा रही थी।

बादलपुर कोतवाली प्रभारी पटनीश कुमार के मुताबिक नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं यह भी पता चला है कि किशोर को एक माह पहले सांप ने डसा था। परिजनों का दावा है कि इसके बाद से वह चिड़चिड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed