फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: Returned from Thailand and opened a hotel in Greno West, fatal attack

ग्रेटर नोएडा : थाइलैंड से आकर ग्रेनो वेस्ट में खोला होटल, दूसरे दिन ही जानलेवा हमला, जीएम और निजी सहायक घायल

Fri, 29 Sep 2023 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 02:01 AM IST
सार

पिस्टल और डंडे लेकर घुसे हमलावरों ने थाइलैंड से शिफ्ट कर ग्रेनो वेस्ट में होटल खोलने वाले मालिक से चेन लूट की कोशिश की और थप्पड़ जड़ दिया। हमले में जीएम, होटल मालिक का निजी सहायक और कर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Greater Noida: Returned from Thailand and opened a hotel in Greno West, fatal attack
हमले के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट स्थित गैलेक्सी डायमंड प्लाजा स्थित हिबिस्कस होटल में घुसकर बुधवार रात कार सवार हमलावरों ने मैनेजर, जीएम और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। पिस्टल और डंडे लेकर घुसे हमलावरों ने थाइलैंड से शिफ्ट कर ग्रेनो वेस्ट में होटल खोलने वाले मालिक से चेन लूट की कोशिश की और थप्पड़ जड़ दिया। हमले में जीएम, होटल मालिक का निजी सहायक और कर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


आरोपी धमकी देकर काली फिल्म लगी कार से फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एक दिन पहले ही इस होटल का भाजपा के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उद्घाटन किया था। उद्घाटन समारोह में सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक तेजपाल नागर भी मौजूद रहे थे। बिसरख कोतवाली पुलिस कार नंबर से पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले हेमवंत सिंह चौहान ने बताया कि वह थाइलैंड से अपने होटल शिफ्ट कर रहे हैं। उन्होंने ग्रेनो वेस्ट और भीमताल में नए होटल खोले हैं। ग्रेनो वेस्ट में मंगलवार को ही भाजपा के मंत्रियों ने उनके होटल का उद्घाटन किया था। बुधवार रात लगभग 9:50 पर होटल के बाहर खड़ी हेमवंत सिंह चौहान की कार में कार सवारों ने टक्कर मार दी। जिसे देखकर जनरल मैनेजर राजीव और हेमवंत के निजी सहायक सोनू ने उन्हें टोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कार सवार चार आरोपी गाली गलौज व अभद्रता करने लगे। होटल के जीएम ने हेमवंत को फोन कर इसकी जानकारी दी। हेमवंत फोन सुनकर नीचे पहुंचे और समझाने का प्रयास करने लगे। तब तक आरोपियों ने बाइक सवार अन्य साथियों को वहां बुला लिया। जो लाठी, डंडे और पिस्टल से लैस होकर आए। आरोपियों ने आते ही जान से मारने के इरादे से हमला किया।

हमला करते हुए होटल के अंदर तक ले गए
आरोपियों ने हेमवंत के थप्पड़ मारा और सोने की चेन तोड़कर लूटने की कोशिश की। आरोपी होटल के अधिकारी व कर्मी को पीटते हुए अंदर तक ले गए।आरोपियों से डरकर होटल स्टाफ ने बेसमेंट में छुपकर अपनी जान बचाई। हेमवंत का कहना है कि आरोपियों ने खुद को स्थानीय गुंडा बताकर होटल बंद करने की धमकी दी और कार में सवार होकर भाग गए। होटल मालिक व उनका स्टाफ इस घटना से भयभीत है। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मामला रफा-दफा करने के लिए भाजपा नेता ने की कॉल
केस दर्ज होने के बाद एक भाजपा नेता ने होटल मालिक को कॉल कर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया। होटल मालिक का कहना है कि उन्हें आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि हमलावर इसी तरह अन्य लोगों से भी रौब गालिब करने के लिए दबंगई दिखाते हैं। इसलिए वह हर हाल में आरोपियों पर कार्रवाई कराएंगे।


अवैैध हिरासत में रखने की याचिका दायर
अधिवक्ता वीरेंद्र नागर ने बताया कि इटेड़ा गांव निवासी रविंद्र ने होटल में हमले के मामले में न्यायालय में याचिका दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविंदर के पिता रमेश यादव को अवैध हिरासत में लिया है। रविंद्र की याचिका पर न्यायालय ने बिसरख पुलिस ने मामले में तीन अक्तूबर को रिपोर्ट तलब की है।

इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- सुनीति, डीसीपी सेंट्रल जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed