फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida mayawati maternal bunglow power cut as 67 thousand bill pending but restored quickly

बसपा प्रमुख मायावती के घर की कटी बिजली, 67 हजार का बिल था बकाया

Wed, 12 Feb 2020 02:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 12 Feb 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida mayawati maternal bunglow power cut as 67 thousand bill pending but restored quickly
मायावती - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के गांव बादलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की कोठी पर बिजली विभाग का बकाया होने के चलते बुधवार सुबह कोठी का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। सात महीने से बिजली का बिल जमा नहीं होने पर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बादलपुर स्थित कोठी का बिजली कनेक्शन मंगलवार शाम को काट दिया गया। हालांकि रिश्तेदारों की ओर से बिल जमा कराने के आश्वासन देने पर थोड़ी ही देर में कनेक्शन जोड़ दिया गया। बुधवार को कुल बकाया 67 हजार रुपये में से 50 हजार जमा करा दिया गया है। साथ ही शेष राशि जल्द जमा कराने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


विद्युत निगम के मुताबिक मायावती के बादलपुर स्थित कोठी में 10 किलोवाट लोड का कनेक्शन है। कनेक्शन पूर्व मुख्यमंत्री के भाई आनंद कुमार के नाम से है। जीटी रोड से कोठी तक हाईटेंशन की लाइन अंडरग्राउंड डाली गई है। कोठी का 7 माह का 67 हजार रुपये बिजली का बिल बकाया था। इसकी सूचना पूर्व में दी गई, लेकिन बकाया बिल जमा नहीं किया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम 4 बजे विद्युत निगम की टीम बादलपुर स्थित कोठी पहुंची। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से बात करके टीम अंदर गई और बिजली कनेक्शन काट दिया। इसकी सूचना मिलते ही वहां रह रहे रिश्तेदार भी आ गए। उन्होंने टीम से बिजली कनेक्शन जोड़ने की अपील की। साथ ही बुधवार सुबह ही बिजली बिल जमा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद टीम ने कनेक्शन जोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता केके सारस्वत का कहना है कि बकाया बिल जमा नहीं होने के कारण बादलपुर स्थित कोठी का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन आनंद कुमार के नाम से है। हालांकि बिल जमा कराने के आश्वासन पर कनेक्शन तुरंत जोड़ दिया गया। बुधवार को सुबह 50 हजार रुपये जमा करा दिए गए हैं। बाकी रकम भी जल्द जमा कराने का आश्वासन दिया गया है। अधिशासी अभियंता के मुताबिक विद्युत निगम की ओर से बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed