फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater kailash Election Result LIVE AAP-BJP-congress candidates

ग्रेटर कैलाश सीट: 'आप' के सौरभ भारद्वाज ने लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत

Tue, 11 Feb 2020 05:15 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
चुनाव डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 11 Feb 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Greater kailash Election Result LIVE AAP-BJP-congress candidates
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर ली है। सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार शिखा रॉय और कांग्रेस के सुखबीर सिंह को करारी शिकस्त देकर जीत दर्ज की। सौरभ भारद्वाज ने 16809 वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट से कांग्रेस के सुखबीर सिंह को सिर्फ 3319 वोट मिले। जबकि आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 60231 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार शिखा रॉय को कुल 43398 वोट मिले हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



गौरतलब है कि ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट दक्षिण दिल्ली का हिस्सा है। इस सीट पर सौरभ भारद्वाज पहले भी लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में 'आप' के सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। 2015 में वो फिर से विधायक चुने गए थे। साल 2008 में इस सीट पर भाजपा से विजय कुमार मल्होत्रा विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं सौरभ भारद्वाज?

सौरभ भारद्वाज ने सदन में ईवीएम के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। वो दिल्ली के ही रहने वाले हैं। 1979 में पैदा हुए सौरभ भारद्वाज पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर रहे हैं। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और एक निजी फर्म में काम भी किया। वो साल 2013 में आप से ग्रेटर कैलाश से ही चुनाव लड़े और जीते भी। वो 49 दिन वाली केजरीवाल सरकार में तब परिवहन मंत्री रहे।  साल 2014 में सौरभ भारद्वाज उस वक्त फिर से चर्चाओं में आए जब वो रेल भवन के बाहर धरने पर बैठे। उन्होंने उस वक्त पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। हालांकि उस वक्त पुलिस का कहना था कि सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार नहीं किया गया बल्कि वो खुद ही थाने में आकर बैठ गए थे।


साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में सौरभ भारद्वाज ने दूसरी बार भी जीत दर्ज की और साल 2020 में वो लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed