{"_id":"5d9234958ebc3e01542f7f8c","slug":"gray-line-metro-will-run-from-october-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की ग्रे लाइन पर 4 अक्तूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें, हरदीप सिंह पुरी और केजरीवाल दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की ग्रे लाइन पर 4 अक्तूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें, हरदीप सिंह पुरी और केजरीवाल दिखाएंगे हरी झंडी
Mon, 30 Sep 2019 10:31 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजफगढ़ वासियों के लिए नवरात्र में दिल्ली मेट्रो के ग्रे लाइन (नजफगढ़-द्वारका) कॉरिडोर पर 4 अक्तूबर से सेवा शुरू हो जाएगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों के संचालन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो भवन में वीडियो स्क्रीनिंग के जरिये मंत्री ग्रे लाइन पर दोपहर 12:15 मिनट पर मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद शाम पांच बजे से नजफगढ़ और द्वारका के बीच ग्रे लाइन पर यात्रियों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रे लाइन पर वर्तमान में 4.295 किमी के दायरे में नजफगढ़, नंगली और द्वारका तीन मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस कॉरिडोर पर द्वारका और नंगली मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड हैं, जबकि नजफगढ़ स्टेशन अंडरग्राउंड है। ग्रे लाइन द्वारका मेट्रो स्टेशन पर ब्लू लाइन के द्वारका मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगी। यहां पर नजफगढ़ जाने वाले यात्री महज 6:20 मिनट में द्वारका से नजफगढ़ पहुंच सकेंगे और नजफगढ़ से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली, फरीदाबाद और गाजियाबाद के रास्ते आसान हो जाएंगे।
विज्ञापन
इस कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद सघन आबादी वाले नजफगढ़ के लोगों को सड़कों पर लगने वाले भारी जाम से मुक्ति मिलेगी और इसके साथ ही समय की भी बचत होगी।