{"_id":"575d68554f1c1ba43f11b7ac","slug":"grandma-s-kitchen-was-one-of-the-better-eating-dinner-a-certificate-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर खाने में शुमार हुआ दादी की रसोई का खाना, विभाग ने दिया प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर खाने में शुमार हुआ दादी की रसोई का खाना, विभाग ने दिया प्रमाण पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 13 Jun 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
दादी की रसोई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-29 गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चल रही दादी की रसोई का खाना बेहतर खाने में शुमार हो गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से दादी की रसोई को प्रमाण पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि दादी की रसोई में 5 रुपये में लोगों को खाना दिया जाता है। इसे शुरू करने का उद्देश्य गरीब लोगों को अच्छा खाना मुहैया करना है। समाजसेवी अनूप खन्ना ने दादी की रसोई शुरू की है।
विज्ञापन
कई चर्चित हस्तियां भी यहां आ चुकी हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी यहां के खाने की जांच की थी। अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान खाने की गुणवत्ता अच्छी मिली है। मानकों के अनुरूप खाद्य को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी प्रमाण पत्र दिया गया है।
विज्ञापन