फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grand statues will be installed at three interchanges of the Delhi-Dehradun Expressway

Delhi NCR News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तीन इंटरचेंजों पर लगेंगी भव्य मूर्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर केवल तेज और सुविधाजनक ही नहीं, बल्कि यादगार भी होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक्सप्रेसवे के बागपत जिले में स्थित तीन खाली इंटरचेंजों को आकर्षक लैंडमार्क के रूप में विकसित करने जा रहा है। इसके तहत इन इंटरचेंजों पर भव्य मूर्तियां (स्कल्प्चर) स्थापित की जाएंगी और उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई 7.58 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

यह कार्य दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के अंतर्गत किया जाएगा। परियोजना में तीन इंटरचेंजों को आकर्षक स्वरूप देने के साथ-साथ उनके आसपास का क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मूर्तियां किस थीम पर आधारित होंगी, लेकिन माना जा रहा है कि इन्हें स्थानीय सांस्कृतिक या क्षेत्रीय पहचान से जोड़कर डिजाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसी परियोजना में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बागपत के बाओली और सिसाना गांवों के पास लगभग तीन किलोमीटर लंबी आरसीसी सड़क किनारे नालियों (रोड साइड आरसीसी ड्रेन) का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके साथ जल निकासी के लिए डिवाटरिंग की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, जिससे बरसात के दौरान एक्सप्रेसवे पर जलभराव की आशंका कम हो सके। एनएचएआई ने इस कार्य को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जबकि निर्माण के बाद पांच वर्ष तक दोष दायित्व अवधि (डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड) भी तय की गई है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को इसी साल अप्रैल में शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed