फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grand faith on the pier for Chhath Puja inundation of Hindon

छठ पूजा के लिए हिंडन घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 29 Oct 2014 08:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 29 Oct 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
Grand faith on the pier for Chhath Puja inundation of Hindon

सुनीं ना अरजिया हमार, ए छठी मइया..., कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... आदि छठ मइया के गीत गाते हुए सिर पर टोकरी लिए, नंगे पांव गाजे-बाजे के साथ बुधवार शाम को श्रद्धालु घाट पर पहुंचे।

विज्ञापन



सूर्य देव की पूजा महापर्व छठ पर बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों श्रद्धालु हिंडन घाट पहुंचे। विधि-विधान से छठ मइया का पूजन कर दोपहर से ही श्रद्धालुओं ने पानी में खड़े होकर सूर्य देव की उपासना कर अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


छठ पर्व करने वाली अर्चना ने बताया कि अपने सामर्थ्य के अनुसार पांच, सात या ग्यारह सूप से सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है। कई श्रद्धालुओं ने घाट पर कोसी भरकर छठ मइया के गीत गए। बृहस्पतिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का परायण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तों को सहेजता महापर्व
लक्ष्मी देवी ने बताया कि घर में बेटा होने पर या कोई मन्नत पूरी होने पर कोसी भरने की प्रथा है। इसमें गन्ने का मंडप बनाकर दियों से सजाते हैं और फल, ठेकुआ, पूड़ी और अखंड दिया जलाते हैं। उसी कोसी को घर ले जाकर उसकी पूजा की जाती है। कोसी को सुबह घाट पर प्रवाहित की जाती है।


शहर में कई जगहों पर छठ पूजा हुई। हिंडन घाट के अलावा संजय नगर, विजय नगर, प्रताप विहार, नंदग्राम आदि जगहों पर भी छठ पूजा की गई। संजय नगर सेक्टर-23 के स्वीमिंग पुल में लोगों ने सूर्य भगवान को चल दिया। इसके अलावा प्रताप विहार में पूर्वांचल गौरव सिमिति की ओर से छठ पूजा का आयोजन किया गया।

जमीन पर लेट कर पहुंचे घाट
छठ घाट पर कई ऐसे श्रद्धालु पहुंचे जो छठ घाट तक जमीन पर लेट कर आए। मालीवाड़ा की महालक्ष्मी लेटकर छठ घाट पर पहुंचीं। इसके अलावा अर्थला, सिंहानी गेट नंदग्राम, घूकना आदि स्थानों से पुरुष-महिलाएं मनोकामना पूर्ति के लिए छठ घाट पहुंचे।

अधिकारी कर्मचारी पहुंचे घाट
छठ घाट पर पुलिस-प्रशासन सहित नगर-निगम के अधिकारी पहुंचे। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह भी छठ घाट पहुंची।

गंदे पानी के चलते रहा रोष
इस बार हिंडन में साफ पानी न छोड़े जाने पर श्रद्धालुओं और समितियों के सदस्यों में रोष रहा। समितियों के सदस्य पवन झा, केदार नाथ, राकेश तिवारी ने कहा कि इस बार प्रशासन की ओर से काफी निराशा हुई।

छठ समितियों और सिविल डिफेंस का रहा योगदान
सुरक्षा व्यवस्था, खोया-पाया, ट्रैफिक सहित अन्य व्यवस्थाओं में छठ समितियों और सिविल डिफेंस के वालेंटियर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें मुख्य रूप से पूर्वांचल भोजपुरी महासभा, मिथिलांचल सेवा समिति, मिथिला नवयुवक सेवा समिति और पूर्वांचल विकास समिति के सदस्य शामिल रहे।

बम्हैटा में भी हुआ छठ का आयोजन
शाहपुर बम्हैटा में सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन और मान सिंह पहलवान ने छठ घाट का उद्घाटन किया। छठ घाट का निर्माण स्थानीय पार्षद शशी यादव ने कराया था। बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में आदर्श पूर्वांचल छठ पूजा समारोह समिति ने भी छठ पूजा के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

अधूरा रहा डायवर्जन
पुलिस की अधूरी ट्रैफिक व्यवस्था से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ हिंडन पुस्ता रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद की जबकि हिंडन पार चार लेने होने के बावजूद एक लेन को महज एक घंटे के लिए भी बंद नहीं किया गया।


शेखर झा ने बताया कि घाट पर छठ पूजा सिर्फ दो घंटे के लिए होती है अन्य आयोजनों पर जब एनएच तक को बंद कर दिया जाता है तब क्या छठ व्रत करने वालों के लिए एक लेन दो घंटे के लिए बंद नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed