गजेंद्र के परिवार के सदस्य को सरकार नौकरी
दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया है।
शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की रैली में आत्महत्या करने वाले किसान गजेंद्र सिंह के भाई से टेलीफोन से बात की। केजरीवाल ने गजेंद्र के भाई और उनके उनके परिवार की दोनों मांगें मान ली है।
दिल्ली सरकार ने यह तय किया है कि गजेंद्र के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी। साथ ही उनकी सरकार गजेंद्र को शहीद किसान का दर्जा देगी।
गजेन्द्र के नाम पर किसानों को देगी मुआवजा
इसके साथ ही दिल्ली सरकार किसानों को नुकसान के लिए जो मुआवजा देगी उसके लिए योजना का नाम गजेंद्र सिंह के नाम पर होगा।
दिल्ली सरकार ने यह तय किया है कि गजेंद्र सिंह के परिवार के सदस्य जब भी 18 साल के उम्र के हो जाएंगे उन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के तीन विधायक राजस्थान पहुंचकर गजेंद्र सिंह के भाई से मिले थे। गजेंद्र सिंह के परिवार ने तीनों विधायकों के सामने दो मांग रखी थी।