फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   government will distribute compensation for burnt crop in haryana

जली फसल के लिए मुआवजा बांटेगी सरकार, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 03 May 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 03 May 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
government will distribute compensation for burnt crop in haryana

प्रदेश सरकार आग लगने से बर्बाद हुई गेंहू की फसल के बदले में एक करोड़ 44 लाख रुपये का मुआवजा वितरित करेगी। इसके लिए सरकार ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। ताकि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके।

विज्ञापन


गेंहू की फसल किसान के लिए सोना मानी जाती है। जिसे बेचकर किसान पूरे साल अपना जीवन-यापन करता है। गत वर्ष की भांति इस बार गेंहू की फसल पर बारिश ने रहम रखा। जिसके कारण इस बार गेंहू की बंपर आवक हुई। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश भर में करीब 1200 एकड़ फसल जल गई।
विज्ञापन


यानी आग लगने से प्रदेश में 545 किसानों की फसल राख हो गई। उनकी साल भर की मेहनत पानी भी चली गई। कहीं शार्ट सर्किट से, तो कहीं बिजली के तारों के टकराने से उठी चिंगारी से फसल में लगी। फरीदाबाद में करीब 40 एकड़ फसल जली। जिसमें मंधावली, फतेहपुर बिल्लौच और बदरौल के किसान की फसल जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के इस जख्म पर मरहम लगाते हुए सरकार ने किसान को 12 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने की घोषणा की है। जो किसानों की राहत भरी बात होगी। उपायुक्त समीरपाल सरो ने बताया कि जिन किसानों की फसल जल गई थी। उनकी गिरदावरी करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही गिरदावरी की रिपोर्ट आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed