फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government was formed than Improve the position of schools in Delhi: Kejriwal.

अरविंद केजरीवाल ने बताया 10 सूत्रीय एजेंडा

Sun, 21 Dec 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Dec 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
Government was formed than Improve the position of schools in Delhi: Kejriwal.

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने पर सरकारी स्कूलों की स्थिति को निजी स्कूलों के समान बनाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सेंट स्टीफेंस कॉलेज में उन्होंने ‘आप’ के शिक्षा को लेकर 10 सूत्रीय एजेंडे को सामने रखते हुए कहा कि उत्तम शिक्षा पाना प्रत्येक बच्चे का मूल अधिकार है।
 
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में गैर सरकारी संस्था टीच फॉर इंडिया की ओर से आयोजित इंस्पायर्ड एजुकेशन कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति काफी खराब हो गई है।
विज्ञापन


इसे बेहतर बनाए जाने की जरूरत है। अपने एजेंडे के जरिये साफ किया कि वह छात्रों को जॉब लेने वाला नहीं जॉब देने वाला बनाना चाहते हैं। सत्ता में आने पर 500 नए स्कूल तैयार किए जाएंगे, जिससे कि गुणवत्ता वाले स्कूल तक बच्चों की पहुंच हो सके। राइट टू एजुकेशन का दायरा बढ़ाकर 12वीं तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि ‘आप’ निजी स्कूलों के विरोध में नहीं है लेकिन कुछ निजी स्कूलों को उद्योगपति व नेता चला रहे हैं। इससे सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बर्बाद हो रही है। इससे बदलने की जरूरत है। सरकारी स्कूलों को ऐसा बनाए जाने की जरूरत है जिससे कि धनाढ्य लोग भी अपने बच्चों को इनमें पढ़ाना शुरू करें।

अनुबंध आधारित पदों को रेगुलर किया जाएगा। स्कूलों में शिक्षकों के 17 हजार रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। उन्होंने स्थानीय कमेटी के गठन की जरूरत पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed