फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government flat roof fell in Sanjay Nagar, employee suppressed

संजय नगर में सरकारी मकान की छत गिरी, कर्मचारी दबा

Fri, 25 Jul 2014 01:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 25 Jul 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
Government flat roof fell in Sanjay Nagar, employee suppressed

संजय नगर एफ-ब्लाक में बंद पड़े जर्जर सरकारी मकान की छत बृहस्पतिवार को भरभरा कर गिर गई। हादसे में पड़ोस में रहने वाला सरकारी कर्मचारी मलबे में दब गया।

विज्ञापन


लोगों की मदद से उसे मलबे से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुरी तरह कुचल जाने से डॉक्टरों ने उसका एक पैर टखने के पास से काट दिया है।

संजय नगर एफ-ब्लाक में 103 छोटे मकानों की सरकारी कालोनी है। पीडब्ल्यूडी के बनाए हुए इन मकानों को सरकारी विभागों में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


मकान संख्या एफ-70 निवासी विंधेश्वर चोपाल कलक्ट्रेट में तैनात है। बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने खाली पड़े मकान एफ-68 की छत पर गेहूं सुखाए हुए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह गेहूं उठाकर वापस ला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर हो चुकी एफ-69 की छत पर जैसे ही वह पहुंचे, छत भरभराकर गिर गई और विंधेश्वर चोपाल मलबे में दब गए। आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और विंधेश्वर को मलबे से निकाला। गंभीर रूप से घायल विंधेश्वर को राजनगर के शिवम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


विंधेश्वर के बेटे शशिकांत ने बताया कि पैर की नसें बुरी तरह कुचल जाने की वजह से डॉक्टरों को एक पैर का पंजा काटना पड़ा। विंधेश्वर के परिजनों और पड़ोसियों में जबरदस्त आक्रोश है।

कालोनी के लोगों का कहना है कि जर्जर हो चुके मकानों की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं होती।
..
पीडब्ल्यूडी पर है मरम्मत की जिम्मेदारी

संजय नगर के ये 103 मकान पीडब्ल्यूडी ने बनाए थे। कर्मचारियों को इनका आवंटन डीएम करते हैं। इसकी एवज में कर्मचारियों को एचआरए नहीं दिया जाता। मकानों की मेंटीनेंस की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की होती है, लेकिन करीब एक दशक से इन मकानों की मरम्मत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed