फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gopal kanda new inning from gurgaon

कांग्रेस से रिश्ता तोड़कर गोपाल कांडा जश्न की तैयारी में

Thu, 01 May 2014 01:40 PM IST
Updated Thu, 01 May 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
gopal kanda new inning from gurgaon

हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा अब कांग्रेस से रिश्ता तोड़कर बड़े जश्न की तैयारी में हैं। दो मई को वे ‘हरियाणा लोकहित’ के नाम से नई राजनीतिक पार्टी लांच कर रहेे हैं। इसके लिए यहां कार्यक्रम रखा गया है।

विज्ञापन


पार्टी का मुख्य कार्यालय विवादों में रही उनकी एमडीएलआर एयरलाइंस कंपनी के दफ्तर में बनाया जा रहा है। दो मई को पार्टी के नाम के ऐलान और कार्यालय के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम की तैयारी है।
विज्ञापन


कार्यालय पर पार्टी का नाम हल्के गेरुआ रंग के बैंकग्राउंड में नीले रंग से लिखा गया है। इसके साथ ही नीले रंग का बड़ा स्टार भी बनाया गया है। यह पार्टी का चिह्न होगा। इसके ठीक सामने पार्टी की टैग लाइन ‘जन जन का सम्मान, जनहित में काम’ लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावों से पहले जेल से बेल में छूटे हैं कांडा

gopal kanda new inning from gurgaon

कार्यालय को आगे से लेकर पीछे से हल्के गेरुआ रंग में रंगा जा रहा है। कार्यालय पर गोपाल कांडा की तस्वीरों को जोशीले अंदाज में चस्पा किया गया है। दो स्थानों पर लगाए जा रहे टैंट का रंग भी पार्टी के रंग का ही है।

कार्यालय के सामने की पार्किंग और हुडा कांप्लेक्स की पार्किंग में दूर तक टैंट लगाया जा रहा है। गर्मी से निपटने के खास इंतजाम होंगे। कार्यालय के उद्घाटन के बाद कांडा मीडिया से रूबरू होंगे।

बता दें कि कांडा पर उनकी एमडीएलआर कंपनी की निदेशक गीतिका शर्मा के यौन शोषण का आरोप है। बाद में उसने आत्महत्या कर ली थी। गीतिका ने सुसाइड नोट में कांडा को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। इसके बाद कांडा जेल भेज दिए गए थे। लोकसभा चुनाव से पूर्व वे जमानत पर छूटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed