फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goons boycott dalits in panchayat in gurgaon

दबंगों ने पंचायत कर दलितों का किया बहिष्कार, संबंध रखने पर भरना पड़ेगा 21 हजार जुर्माना

Thu, 19 May 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तावड़ू
ब्यूरो/अमर उजाला, तावड़ू Updated Thu, 19 May 2016 04:27 PM IST
सार

  • दूध, पानी, आटा पीसने  पर लगाई पाबंदी
  • संबंध रखा तो भरना पड़ेगा 21  हजार का जुर्माना
  • दलित समाज के लोग फैसले से आहत

विज्ञापन
goons boycott dalits in panchayat in gurgaon
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव सुनारी में दलित परिवार के साथ हुए अत्याचार का मामला बजाय थमने के बढ़ता ही जा रहा है। दबंगों ने एक पंचायत कर दलितों का दूध, पानी बंद करते हुए उनका बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


अगर कोई दलितों से संबंध रखता है तो उस पर 21 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। दलित समाज के लोग इस फैसले से आहत हैं। पीड़ित समाज के लोगों ने उक्त मामले की शिकायत थाना प्रभारी तावडू व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह से कर न्याय की फरियाद की है।
विज्ञापन


पीड़ित हरचंद, बीर सिंह, ओम प्रकाश, सुरेश, गोरधन आदि  ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह के दौरे के बाद से दबंग लोगों में गुस्सा भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत दिवस दबंग लोगों ने गांव में एक बैठक कर दलित परिवार से किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करने व दूध , पानी बंद करने सहित आटा नहीं पीसने का निर्णय लिया है।

उक्त लोगों ने बताया कि फैसले के बाद से ही दबंग लोगों ने उन्हें दूध देना व अपने घरों से पानी भरने देना बंद कर दिया है। उक्त लोगों ने बताया की पंचायत में दबंगो द्वारा घोषणा की गई कि जो दलितो से सबंध रखेगा उस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस फरमान से पीड़ित परिवार के लोग डरे हुए हैं।

एक दल‌ित की बेटी की शादी से शुरू हुआ बवाल

goons boycott dalits in panchayat in gurgaon
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि 20 मई को उसके भतीजे गौरी शंकर व देवेन्द्र की शादी होनी है। दबंग लोगों का रवैया इसी तरह रहा तो उन्हें मजबूर होकर गांव से पलायन कर कर अपने बच्चों की शादी करनी पडे़गी।

पीड़ित लोग चाहते हैं कि गांव में सभी प्रेम प्यार से रहें और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। पीड़ित लोगों ने बताया कि थाना प्रभारी से मिलकर वह इस फरमान की जानकारी देकर न्याय की मांग कर चुके हैं।

काबिलेगौ‌र है कि 9  मई को श्रीराम पुत्र मंगल की दो लड़कियों के शादी समारोह के दौरान बारात के पंडाल में घुसकर गांव के कुछ शरारती तत्वों ने शादी में आई महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

जब इसका विरोध किया तो शरारती तत्वों ने बारातियों के साथ मारपीट की। जब मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह को घटना की जानकारी लगी तो, उन्होंने 14 मई को गांव में पहुंच दलित परिवार की पीड़ा सुनी और जिला उपायुक्त व पुलिस कप्तान को दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। आयोग के सदस्य ने दलितों की सुरक्षा के लिए पुलिस कप्तान को गांव में पीसीआर लगाने व खोरी चौकी प्रभारी के तबादले के आदेश दिए थे। लेकिन चौकी प्रभारी का तबादला नहीं हुआ है।

इस तरह की बात उनकी जानकारी में आई थी। जांच करने पर ऐसा कोई मामला नहीं पाया गया है। अगर ऐसा कोई मामला पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-दीपक गहलावत, पुलिस अधीक्षक

पीड़ित लोग उनसे उक्त मामले को लेकर मिले थे, जिनसे खोरी चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा था। अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की  जाएगी।- राजेश कुमार, थाना प्रभारी तावड़ूूू

गांव में एक अमन कमेटी बनाने के लिए बैठक हुई थी। दलित समाज के लोगों के लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।- शौकत, सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed