{"_id":"56f67c164f1c1ba20cf14ec2","slug":"goons-beat-dalit-and-molests-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दलित को पीटा, महिला से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने दलित को पीटा, महिला से की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले दलित ने छह युवकों के खिलाफ मारपीट और औरतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को होली खेलने के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ ने पर सन्नी, अन्नू, कपिल, गौरव, विक्की और बब्बल पीड़ित के घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इस बीच दबंगों ने घर में मौजूद औरतों के साथ छेड़छाड़ भी की। मामले की जांच कर रहे एसीपी एनआईटी देवेंद्र यादव ने बताया कि तफ्तीश के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैंक से युवक के रुपये चोरी
लेनदेन करते वक्त सावधानी नहीं बरतने का खामियाजा बुध सिंह निवासी सेक्टर 31 को 58 हजार रुपये चोरी होने के रूप में भुगतना पड़ा। वह शुक्रवार को एक राष्ट्रीयकृत बैंक की सेक्टर 15 स्थित शाखा में 58 हजार रुपये जमा करवाने गए थे।
रुपयों को मेज पर रख कर वह जमा पर्ची भरने लगे। इस दौरान किसी ने रकम उड़ा दी। उन्होंने सेंट्रल थाने में केस दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश चंद ने बताया कि बैंक की सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया है। सोमवार को बैंक खुलने पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।