{"_id":"69ebb0ddf166c3114605e8e2","slug":"goods-worth-rs-135-crore-looted-from-kmp-road-in-gurugram-recovered-three-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-123618-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: केएमपी रोड पर गुरुग्राम से लूटा 1.35 करोड़ का माल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: केएमपी रोड पर गुरुग्राम से लूटा 1.35 करोड़ का माल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, 1.35 करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
-बदमाशों ने गुरुग्राम में ब्लू डार्ट कंपनी के ट्रक को बनाया था निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। सीआईए हथीन की टीम ने केएमपी रोड पर खड़े एक कैंटर से 1.35 करोड़ रुपये की चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सामान में बड़ी संख्या में लैपटॉप, कीबोर्ड और प्रिंटर शामिल हैं, इनकी कीमत करोड़ों में है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने बताया कि सीआईए हथीन प्रभारी पी/एसआई दीपक गुलिया की टीम को 23 अप्रैल की रात मिंडकोला बस अड्डा पर गश्त के दौरान सूचना मिली कि केएमपी रोड पर एक लाल रंग का कैंटर खड़ा है। मुखबिर ने बताया कि कैंटर में करोड़ों रुपये के चोरी का माल मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को घेर लिया और तीन आरोपियों को दबोच लिया। बता दें कि एक सप्ताह पहले यह लूट गुरुग्राम से हुई थी।
बदमाशों ने गुरुग्राम में ब्लू डार्ट कंपनी की गाड़ी को लूटा था : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मास्टरमाइंड अतुल निवासी अकराबाद (अलीगढ़), विपिन उर्फ योगेंद्र निवासी अकराबाद (अलीगढ़) और रिकू शिवराज निवासी नांगलोई (दिल्ली) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने गुरुग्राम में ब्लू डार्ट कंपनी की गाड़ी से करीब 1.59 करोड़ रुपये का सामान लूट लिया था। इस संबंध में पटौदी थाना में मामला दर्ज है। बरामद सामान में 148 एचपी लैपटॉप, 140 कीबोर्ड, 4 प्रिंटर, 30 एडॉप्टर समेत इलेक्ट्रॉनिक के कई सामान है। पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड अतुल पहले भी इसी प्रकार की वारदातों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद सामान और कैंटर को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
पंजाब से माल लेकर पटौदी लेकर रवान हुई थी गाड़ी
गुरुग्राम क्षेत्र में 17 अप्रैल को बड़ी चोरी की वारदात हुई थी। जिसमें ब्लू डार्ट कंपनी की गाड़ी से करीब 1.59 करोड़ रुपये का माल गायब हो गया। शिकायतकर्ता धर्मपाल निवासी गांव टीकली बादशाहपुर ने पटौदी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गाड़ी (HR-55-AR-5132) 16 जनवरी को टेपला वेयरहाउस नजदीक मोहाली पंजाब से माल लेकर पटौदी के लिए रवाना हुई थी। गाड़ी का चालक मोहम्मद दिलशाद था, जो रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 17 अप्रैल को गाड़ी पटौदी रोड पर खड़ी मिली, जबकि चालक का मोबाइल फोन बंद था। जब गाड़ी को वेयरहाउस में ले जाकर खोला गया तो सील बदली हुई मिली। इसके साथ ही अधिकांश माल गायब था। प्रारंभिक जांच में चालक की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
विज्ञापन
बरामदगी : सीआईए टीम ने करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये मूल्य का चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। बरामद सामान में 148 लैपटॉप, 140 कीबोर्ड, 4 प्रिंटर, 30 एडॉप्टर, एक टोनर कार्टेज पीसी, एक जीपीएक्स डिस्प्ले, एक राउटर और तीन मोबाइल फोन बैटरियां शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आयशर कैंटर भी जब्त कर लिया है।
वारदात का तरीका : पुलिस के पूछताछ में सामने आया कि मास्टरमाइंड आरोपी अतुल गैंग में सबसे सक्रिय है जो हाई-वैल्यू इलेक्ट्रॉनिक सामान को निशाना बनाता था। यही अधिकतर गाड़ी और वारदात को अंजाम देने के लिए आदमियों की व्यवस्था करता था। इस वारदात में भी आरोपी अतुल ने बाईपास रोहतक पर बरामद उपरोक्त कैंटर के जरिये माल चोरी किया था। मास्टरमाइंड आरोपी अतुल इलेक्ट्रॉनिक समान को ही निशाना बनाता था।
आमजन से अपील की है कि किसी भी नौकर, चालक या किरायेदार को रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराएं। इससे व्यक्ति के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मिलती है। भविष्य में अपराध की पुनरावृत्ति जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है।
- नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल