फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   good work by delhi police for delivered lost boy to house

लापता लड़के के हाथ पर बना था टैटू, जिसे देख पुलिस ने 5 घंटे के अंदर पहुंचा दिया घर

Fri, 18 May 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 May 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
good work by delhi police for delivered lost boy to house
डेमो पिक

मेट्रो के यमुना बैंक डिपो के 2 पुलिस स्टाफ ने परिवार से बिछड़े एक 14 साल लड़के को उसके घर पहुंचा दिया। लड़के को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। उसे अपने घर का पता भी ठीक से मालूम नहीं था। इसके बावजूद मेट्रो पुलिस के प्रयास से महज 5 घंटे के अंदर उसे उसके घरवालों तक पहुंचा दिया। 

विज्ञापन


डीसीपी (मेट्रो) दीपक गौरी के अनुसार, मंगलवार शाम को पीसीआर के जरिए पता चला कि बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर एक 14 साल का लड़का लावारिस हालत में मिला है। जानकारी होते ही एएसआई उदय पाल और कॉन्स्टेबल सतीश मौके पर पहुंचे। मौके पर पता चला कि लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


वह अपने घर का पता भी नहीं बता पा रहा था। उसने बस अपना नाम विवेक, पिता का नाम नारायण सिंह और घर किसी शनि मंदिर के पास बताया। जांच करने पर पता चला कि उसके दाहिने हाथ पर एक टैटू भी गुदा हुआ है। उसमें उसके नाम के साथ वीपीओ मानछपरा, जिला बलिया, यूपी लिखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

good work by delhi police for delivered lost boy to house
good work by delhi police

इसके आधार पर पुलिस नोएडा के मामूरा इलाके में पहुंची। वहां पता चला कि इलाके में दो शनि मंदिर हैं। पुलिस ने दोनों मंदिरों के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। जिससे लड़के को घर पहुंचाया जा सके। 

इसी बीच इलाके के एक व्यक्ति ने उस लड़के को पहचान लिया। उसकी मदद से पुलिस लड़के के घर तक पहुंच गई और उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। लड़के की पहचान गली नंबर 2/11, मामूरा, सेक्टर-66, नोएडा, यूपी के रहने वाले विवेक सिंह के रूप में हुई।

विवेक के परिजनों ने बताया कि वह अचानक घर से चला गया था और तब से उसकी तलाश की जा रही थी। लड़के को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए परिजनों ने दिल्ली पुलिस का आभार भी जताया। वहीं डीसीपी ने कहा कि इस अच्छे काम के लिए दोनों पुलिसवालों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed