{"_id":"6af77bbca1ee40dcd82f710919d4c181","slug":"good-news-for-metro-commuters-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो से एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो से एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खुशखबरी
Updated Wed, 29 Apr 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 1 मई से वे दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से ही एयरपोर्ट लाइन में भी सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
डीएमआरसी एक ही स्मार्ट कार्ड से दोनों की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही है। यात्री ट्रिप और टॉप अप वैल्यू दो माध्यमों से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करवा सकेंगे।
विज्ञापन
डीएमआरसी यात्रियों की मांग और सुविधा के लिए अब दिल्ली मेट्रो के इंटरचेंज की तरह बिना स्मार्ट कार्ड बदले एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन से जुड़ने का मौका देने जा रही है। मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, अभी तक दिल्ली मेट्रो का कार्ड एयरपोर्ट लाइन में प्रयोग नहीं होता था।
विज्ञापन
यात्रियों को नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एयरपोर्ट लाइन के लिए इसका कार्ड या टोकन खरीदना पड़ता था। दो अलग-अलग कार्ड होने के चलते यात्रियों को बार-बार एग्जिट और एंट्री करनी पड़ती थी।
शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो और एयरपोर्ट मेट्रो के एक कार्ड की योजना लॉन्च करेंगे। डीएमआरसी ने विशेष सॉफ्टवेयर बनाया है।
ट्रिप और फिक्स वैल्यू के आधार पर रिचार्ज
अब यात्री यदि नोएडा सिटी सेंटर या इस लाइन से मेट्रो में बैठकर नई दिल्ली रेलवे मेट्रो स्टेशन पर से बिना एग्जिट किए सीधे एयरपोर्ट मेट्रो में बैठ जाएंगे।
यात्रा समाप्त होने पर जैसे ही यात्री एएफसी गेट से एग्जिट होने लगेगा तो सॉफ्टवेयर जांचेगा कि यात्री कहां से बैठा था। इसमें दिल्ली मेट्रो के नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन तक सामान्य किराया लगेगा और उसके आगे एयरपोर्ट मेट्रो के आधार पर किराया कटेगा।
इसमें गलती की गुंजाइश इसलिए खत्म हो गई है, क्योंकि मेट्रो प्रबंधन ने ट्रायल के तौर पर सॉफ्टवेयर की जांच कर ली है। दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड की अभी तक एक हजार रुपये की वैल्यू है, जिसे बढ़ाया जा रहा है।
जबकि एयरपोर्ट मेट्रो में ट्रिप के आधार पर कार्ड रिचार्ज करवाया जाता है। इसलिए नई योजना में यात्रियों को दिल्ली मेट्रो कार्ड को रिचार्ज करवाने के दौरान ट्रिप और फिक्स वैल्यू के आधार पर रिचार्ज करवाने का मौका भी उपलब्ध होगा।