मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन में आज (24 जुलाई) से 40 फीसदी तक कम किराया दर लागू हो जाएंगी।
किराया दर कम होने का लाभ एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन की विभिन्न योजनाओं जैसे, सिंगल जर्नी टोकन, रिटर्न जर्नी टोकन, सुपर संडे, 45 ट्रिप कार्ड, 30 ट्रिप कार्ड, 60 ट्रिप कार्ड समेत फेयर स्टोर वैल्यू (स्मार्ट कार्ड) कार्ड में भी मिलेगा।
अब आपको नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में 19 मिनट का समय लगेगा और उसके लिए महज सौ रुपये खर्च करने होंगे।
15 के बजाय 10 मिनट पर मेट्रो
एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन में यात्रा के दौरान शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू से यात्रियों ने किराया कम करने की मांग रखी थी। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर डीएमआरसी ने यात्रियों को 40 फीसदी तक किराया कम करने का तोहफा दिया था, जिसकी नई दर बृहस्पतिवार से लागू होने जा रही हैं।
नई किराया दर का लाभ लगभग 18 हजार प्रतिदिन के यात्रियों को सीधे मिलेगा। हालांकि एयरपोर्ट मेट्रो लाइन को दिल्ली मेट्रो की अन्य लाइनों की तर्ज पर यात्रियों को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए संडे को सुपर छूट का लाभ भी देने जा रहा है।
किराया दर कम होने के साथ-साथ यात्रियों को ट्रेन के लिए अधिक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि अब 15 की बजाय 10 मिनट में एयरपोर्ट मेट्रो उपलब्ध होगी। वहीं, स्पीड़ भी 70 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 80 किमी प्रतिघंटा कर दी गयी है। नई दिल्ली व द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन में सुबह पहली ट्रेन 4.45 बजे पर उपलब्ध होगी। जबकि पहले सवा पांच व साढ़े पांच बजे मिलती थी।
आधे घंटे से ज्यादा का समय बचेगा
नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से द्वारका सेक्टर 21 तक दिल्ली मेट्रो की ट्रेन में जाने के लिए कुल एक घंटा दस मिनट का समय तो 27 रुपये किराया लगता है। यात्री को नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से येलो लाइन की ट्रेन पकड़कर राजीव चौक पहुंचना होता है और यहां से ब्लू लाइन पकड़कर द्वारका सेक्टर 21 की ट्रेन लेनी होती है।
यदि यात्री के पास स्मार्ट कार्ड होगा तो उसे 24 रुपये 30 पैसे चुकाने होंगे। क्योंकि दस फीसदी के आधार पर 2.70 पैसे कम हो जाएंगे। जबकि एयरपोर्ट मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 सीधे 19 मिनट में और 90 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि टोकन में आपको सौ रुपये देने होंगे। हालांकि इस ट्रेन से आप इंटरनेशनल समेत डोमेस्टिक एयरपोर्ट जुड़ते हुए स्टेशन से ही सीधे चैक-इन कर सकेंगे।
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से द्वारका सेक्टर 21 तक दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में जाने के लिए लगभग 50 मिनट का समय लगता है।
संडे को मिलेगी सुपर छूट
स्मार्ट कार्ड से 22.50 रुपये तो टोकन से 25 रुपये किराया देना होगा। जबकि एयरपोर्ट लाइन पर सीपी स्थित शिवाजी स्टेडियम से द्वारका सेक्टर 21 जाने के लिए 14 मिनट का समय लगेगा और स्मार्ट कार्ड से 90 रुपये और टोकन से सौ रुपये किराए के देने होंगे।
डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कम्युनिकेशन, अनुज दयाल ने बताया कि यात्रियों को जोड़ने के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन में संडे को सुपर छूट का लाभ मिलेगा।
संडे को 20 रुपये से शुरू होकर 60 रुपये तक किराया होगा। नई दिल्ली से शिवाजी स्टेडियम 20 रुपये, नई दिल्ली से धौलाकुआं, दिल्ली एयरोसिटी, आईजीआई एयरपोर्ट व द्वारका सेक्टर 21 तक 60 रुपये किराया लगेगा।