नोटबंदी गुड फैक्टरः किसान पुराने नोटों से अब तक जमा करा चुके हैं 3 करोड़ का बैंक कर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोट बंद करने की घोषणा के बाद बैंकों के कर्जा की राशि को लोग भरने लगे हैं। फिरोजपुर झिरका के सभी बैंकों में पिछले एक सप्ताह में लगभग 3 करोड़ रुपये की कर्जा की राशि लोगों ने जमा करवाई है।
बता दें कि बैंकों से कर्जा लेकर बाद में बैंक में पलटकर न देखने वाले काफी ऐसे लोग हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोट बंदी आदेश के बाद अपना पुराना कर्जा बैंकों का अदा कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि पिछले कई-कई वर्षों को कर्जा बैंकों को अब पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट के रूप में ब्याज सहित वापिस आ रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक कैलाश मीणा ने अमरउजाला से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी शाखा में पिछले एक सप्ताह में लगभग पौने तीन करोड़ रुपये का कर्जा की राशि लोगों ने जमा करवा दी है।
30 दिसंबर तक 500 व 1000 के नोटों से अपने बैंक कर्ज को अदा कर सकते हैं
उन्होंने कहा कि आशा है कि काफी लोग अभी बैंक के कर्जा को अपने आप ही बैंक में चुकाने के लिए आएंगें। उन्होंने बताया कि बैंक के कर्जा की राशि को अदा करने वाले लोग 30 दिसंबर तक 500 व 1000 के नोटों से भी अपने बैंक के कर्ज को अदा कर सकते हैं।
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक नसरुद्दीन ने बताया कि उनके बैंक में एक सप्ताह में पांच लाख रुपये के कर्ज की राशि को अपने आप ही लोगों ने ुचुका दिया है। उन्होंने भी आशा व्यक्त की कि और भी लोग बैंक के कर्जे की राशि को अदा करने के लिए आ सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की इस अनूठी एवं ऐतिहासिक योजना से बैंक का काफी कर्जा वसूली होने की पूरी-पूरी संभावनाएं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक कर रहे हैं।