फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gold smuggling through mobile battery at igi airport.

एक मोबाइल ने देशभर में बजाई खतरे की घंटी

Fri, 29 Aug 2014 03:12 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
Gold smuggling through mobile battery at igi airport.

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक लावारिस पैकेट ने सनसनी पैदा कर दी। एयर पोर्ट पर सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ कर्मिंयों को कुछ शक हुआ।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही एक्सप्लोसिव वैपर डिटेक्टर यानि ईवीडी की टीम बुलाई गई। जांच में पता चला कि पैकेट में मोबाइल फोन है।

पुलिसकर्मियों ने मोबाइल को ऑन करने की कोशिश की ताकि पता लगाया जा सके कि यह किसका है। तमाम प्रयासों के बाद भी जब यह ऑन नहीं हुआ तो मोबाइल को खोला गया।

मोबाइल खोलने पर जो सामने आया उसे देख सुरक्षा एजेंसियों के लोग भी सकते में आ गए। असल में चौंकाने वाली चीज मोबाइल की बैटरी थी।

मोबाइल की बैटरी ने सबको चौंकाया

Gold smuggling through mobile battery at igi airport.

इस बैटरी का वजन लगभग डेढ़ किलो था। बैटरी की जब बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि बैटरी की कीमत लगभग दो लाख्‍ा रुपए है।

असल में तस्करों ने सोने की तस्करी का एक नया तरीका खोजा है। जिसमें वह सोने की मोबाइल बैटरी तैयार करते हैं और उसे दूसरे देश तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

जांच में यह बात भी सामने आई कि इस तरह के मोबाइल को खाड़ी देशों में तैयार किया जाता है। इंटनेशनल स्मगलर्स ने कस्टम एयर प्रिवेंटिव की नजरों से बचने के लिए तस्करी का यह नया तरीका इजाद किया है।

गौरतलब है कि आईजीआई एयरपोर्ट पर साल 2012-13 में महज 6.5 किलो सोना ही जब्त किया गया जिसे चोरी-छिपे देश में लाने की कोशिश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब हर यात्री के मोबाइल की होगी जांच

Gold smuggling through mobile battery at igi airport.

सोने की तस्करी कितने बड़े पैमाने पर होती है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 2013-14 में ही लगभग 377 किलो सोना जब्त किया जा चुका है। यह पुलिस द्वारा पकड़ा गया सोना है जो अवैध तरीके से लाया जा रहा था।

तस्करी के इस नये तरीके को देखते हुए कस्टम अधिकारियों ने सभी इंटरनेशल एयरपोर्ट को इस बारे में सचेत रहने का सर्कुलर जारी किया है।

इसके साथ ही सुरक्षा अधिकारियों ने अब सभी यात्रियों के मोबाइल की जांच का भी फैसला लिया है। मोबाइल में पार्ट्स के रूप में सोना चुरा कर लाने की इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। मोबाइल की एक बैटरी ने देश भर की सुरक्षा एजेंसियों में सनसनी पैदा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed