फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Going home from the office,House Kipink Manager killing.

दफ्तर से घर जा रहे हाउस कीपिंग मैनेजर की हत्या

Wed, 17 Dec 2014 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 17 Dec 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Going home from the office,House Kipink Manager killing.

नोएडा के सेक्टर-62 में डी पार्क से अंडरपास जाने वाले रास्ते पर मंगलवार शाम आम्रपाली के हाउस कीपिंग मैनेजर की हत्या कर दी गई। वह दफ्तर से काम खत्म कर अपनी बाइक पर गाजियाबाद स्थित घर की ओर जा रहे थे। करीब 7.45 पर पुलिस को उनके वहां पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस उनको पास के फोर्टिस अस्पताल लेकर गई। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हत्या प्लांड मर्डर लग रहा है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीओ द्वितीय क्षेत्र डॉ. अनूप सिंह के अनुसार गौतम मुखर्जी (53) पुत्र डीसी मुखर्जी सी-530, ब्रिज विहार लिंक रोड गाजियाबाद में रहते थे। वह सी-56/40, आम्रपाली कॉरपोरेट में हाउसकीपिंग मैनेजर के पद पर कार्य करते थे। मंगलवार शाम वह काम खत्म करके वह गाजियाबाद स्थित घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करीब 7.45 पर किसी राहगीर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में डी पार्क से अंडरपास जाने वाले रास्ते पर गिरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि उनका गला काटा गया था। वहीं, पास में उनकी बाइक भी पड़ी थी। पुलिस उन्हें पास के फोर्टिस अस्पताल में ले गई। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी थी। वहीं, देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed