अश्लील फब्तियों से परेशान छात्राएं स्कूल छोड़ने को मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में शहर के गढ़ अंदर स्थित सीनियर सेकेंड़री स्कूल (बाल) के छात्रों द्वारा स्कूल के अनुशासन व व्यवस्था की इस कदर धज्जियां उडाई जा रहीं हैं कि स्कूल का शैक्षणिक माहौल बद से बदतर हो रहा है।
कुछ उत्पाती छात्र स्कूल के आगे से निकलने वाली छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने से बाज नहीं आ रहें हैं। इससे परेशान छात्राओं ने स्कूल छोड़ने की धमकी दी है। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में कार्रवाई करने की बात कही है।
बता दें कि शहर के गढ़ अंदर स्थित वरिष्ठ माध्यिमिक विद्यालय (बाल) बना हुआ है शहर की घनी आबादी के बीच बने इस स्कूल के आगे से शहर तथा मुख्य मार्गो की ओर जाने वाले रास्तें हैं। इसकी कुछ ही दूरी पर गर्ल्स सीनियर सेकेंड़री स्कूल एवं अन्य स्कूल मौजूद हैं।
स्कूल से बाहर बढेगी सुरक्षा
इस बीच स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों पर स्कूल प्रशासन का कोई खौफ न होने के चलते स्कूली छात्र खुलेआम स्कूल के बाहर बैठकर आने-जाने वाली स्कूली छात्राओं पर इस कदर अश्लिल फब्तियां कसते हैं कि वह इससे खासी परेशान हैं।
इस मामले में नाम न छापने की सूरत में स्कूल की छात्राओं ने बताया कि वह स्कूल के छात्रों द्वारा उनके साथ की जा रही अश्लिल फब्तियों से काफी परेशान हैं। अगर इन पर नकेल नहीं कसी गई तो उन्हें स्कूल जाना बंद करना पडे़गा।
इस मामले में चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि स्कूल के बाहर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी जाएगी यदि स्कूल से बाहर स्कूली छात्र मिले तो कार्रवाई की जाएगी।