फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape in Ghaziabad - Girl got raped in Multiplex while watching Linga

'लिंगा' फिल्म देख रही युवती से रेप

Mon, 29 Dec 2014 03:23 PM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
Rape in Ghaziabad - Girl got raped in Multiplex while watching Linga

मल्टीप्लेक्स में छात्रा से रेप के आरोपी अभिषेक को सिहानी गेट पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। दूसरी तरफ, छात्रा ने बताया कि वह कुछ दिन पहले मूवी देखने गई थी, तब उसकी आरोपी से जान-पहचान हुई थी।

विज्ञापन


शनिवार को जब वह रजनीकांत की फिल्म ‘लिंगा’ देख रही थी तो आरोपी उसे बुलाकर खाली थियेटर में ले गया और उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसे बेहोशी छाने लगी तो उसके साथ रेप किया। वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह घर पहुंची और परिजनों को बताया।
विज्ञापन


छात्रा की मानें तो मकान मालिक की इस बात में सच्चाई नहीं है कि उसकी शादी और तलाक हो चुका है। उसकी शादी नहीं हुई है। उसका रिश्ता हुआ था, जो टूट गया था।

बता दें कि शनिवार सिहानी गेट क्षेत्र में 12वीं क्लास की छात्रा ने मल्टीप्लेक्स केकर्मचारी पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

मल्टीप्लेक्स मैनेजर बोला, घटना संदिग्ध

Rape in Ghaziabad - Girl got raped in Multiplex while watching Linga

पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि रेप की पुष्टि के लिए छात्रा की स्लाइड बनाकर टेस्ट के लिए भेजी गई है। टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी।

दूसरी तरफ, मल्टीप्लेक्स मैनेजर का कहना है कि घटना संदिग्ध है। आरोपी अभिषेक निवासी गौतमबुद्धनगर दो माह से मल्टीप्लेक्स में नौकरी कर रहा था।

जिस वक्त की छात्रा घटना बता रही है, उस दौरान मल्टीप्लेक्स में काफी लोग रहते हैं। ऐसे में रेप की घटना की संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed