{"_id":"6440841eebac100503036ff9","slug":"girl-student-molested-near-delhi-vvip-area-parliament-and-police-headquarters-2023-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज: दिल्ली के वीवीआईपी इलाके में गंदी बात, संसद और पुलिस मुख्यालय के पास छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज: दिल्ली के वीवीआईपी इलाके में गंदी बात, संसद और पुलिस मुख्यालय के पास छात्रा से छेड़छाड़
Thu, 20 Apr 2023 05:45 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Apr 2023 05:45 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दिल्ली के वीवीआईपी इलाके संसद और पुलिस मुख्यालय के पास छात्रा से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अति सुरक्षित कहे जाने वीवीआईपी इलाके में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। संसद भवन से महज कुछ दूरी पर गोलडाक खाने के बाद अशोक रोड पर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
खास बात ये है कि दिल्ली पुलिस मुख्यालय भी वारदात वाली जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर है। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। उसकी करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जांच में पता लगा है कि आरोपी ने अन्य जगहों पर इस तरह की वारदात कर चुका है।
वारदात के बाद नई दिल्ली जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीडि़त छात्रा नई दिल्ली में स्थित एक वर्किंग वूमन हॉस्टल में रहती है।
विज्ञापन
वह सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे वह गोल डाक खाने के पास स्थित चर्च जा रही थी। जब वह बांग्ला साहिब गुरुद्वारे से आगे पहुंची तो आगे से एक युवक आया और उससे छेड़छाड़ शुरु कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की हुई पहचान
छात्रा ने इसकी शिकायत नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस को की। संसद मार्ग थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व पीछा करने का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पता चला कि आरोपी ने लक्ष्मी नगर में एक लड़की से छेड़छाड़ की है और भी कई अन्य लड़कियों से छेड़छाड़ कर चुका है।