फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl student denied entry into school after arriving late in Gurugram UPSC Prelims Exam viral video

UPSC: पापा अगली बार एग्जाम दे देंगे..सेंटर पर फूट-फूटकर रोया पिता व मां बेहोश, बेटी को नहीं मिला प्रवेश; Video

Mon, 17 Jun 2024 07:00 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 17 Jun 2024 07:00 PM IST
सार

गुरुग्राम में परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रा के माता-पिता का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रा यूपीएससी प्रीलिम्स का पेपर देने आई थी। लेकिन उसे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया। क्योंकि वह लेट थी। 

विज्ञापन
Girl student denied entry into school after arriving late in Gurugram UPSC Prelims Exam viral video
परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद मांता-पिता और छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-47 स्थित एसडी आदर्श स्कूल के सामने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला और उसका पति फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ में उनकी बेटी भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि बेटी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा देने गई थी, लेकिन उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। लाख कोशिशों के बाद भी जब स्कूल वाले नहीं मानें तो लड़की के माता-पिता फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान छात्रा की मां बेहोश भी हो गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छात्रा परीक्षा केंद्र पर कुछ देरी से पहुंची थी, इसीलिए उसे प्रवेश नहीं दिया गया। वायरल हो रहे वीडियो में छात्रा की मां गेट पर बेहोश हो गईं, जबकि पिता रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान बेटी उन्हें समझाते हुए कह रही है, 'पापा ऐसा क्यों कर रहे हैं। पानी पी लीजिए, हम अगली बार परीक्षा दे देंगे।' इस पर छात्रा के पिता कहते हैं, 'हमारा एक साल गया बाबू..वहीं बेटी कहती है कोई बात नहीं, उम्र कहां निकली जा रही है..खुद को संभालिए।' वहीं, छात्रा की मां वहां से उठने के लिए तैयार नहीं होती हैं। वह जोर देकर कहती हैं..नहीं जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो को एक्स पर साक्षी नाम की यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'दिल दहला देने वाला वीडियो, यूपीएससी प्रीलिम्स देने के लिए बेटी के साथ आए मां-बाप की हालत। छात्रा को देर से आने की वजह से गुरुग्राम के सेक्टर-47 स्थित एसडी आदर्श स्कूल के प्रिंसिपल ने प्रवेश नहीं दिया। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होनी थी, लेकिन नौ बजे ही गेट बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed