फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl rubbed into the wall head first, then life was ruined.

पहले युवती का सर दीवार में रगड़ा, फिर कर दी जिंदगी तबाह

Mon, 08 Jun 2015 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 08 Jun 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
Girl rubbed into the wall head first, then life was ruined.

सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने वाले दो लड़कों ने एक युवती को पीटने के बाद हवस का शिकार बनाया और वे फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर मुजेसर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


मुजेसर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने अप्रैल माह में नौकरी पाने के लिए एक सिक्योरिटी एजेंसी में आवेदन किया था। पीड़िता के मुताबिक एजेंसी में तैनात सुशील नाम के युवक ने उसके शैक्षणिक प्रमाणपत्र जमा कर लिए और गुलाबी पर्ची देकर एक कंपनी में नौकरी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कंपनी में उसे नौकरी मिल गई। उसने सुशील से अपने कागजात वापस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। रविवार को सुशील ने युवती को फोन कर कहा कि वह ऑफिस आकर अपने कागजात ले ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

कागजात के बहाने कमरे में बुलाया

Girl rubbed into the wall head first, then life was ruined.

छुट्टी होने के कारण युवती ने सोमवार को कार्यालय आने की बात कही। इस पर सुशील ने बताया कि वह गांव जा रहा है। अगर आज कागजात नहीं लिए तो फिर देर हो जाएगी। वह सिक्योरिटी एजेंसी के कार्यालय पहुंची।

वहां पर सुशील के साथ नितिन और तीन चार युवक और बैठे थे। कागजात देने के नाम पर सुशील युवती को दूसरे कमरे में ले गया और नितिन ने बाहर से कुंडी बंद कर दी। सुशील ने युवती का सिर दीवार से रगड़ दिया और दुष्कर्म किया।

सुशील के बाहर जाने के बाद नितिन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएचओ मुजेसर राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल चेकअप कराया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed