फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl molested in front her parents in hapur

मां-बाप के सामने बेटी को अगवा कर ले गए दरिंदे, बेहोशी की हालत में मिली खेत में, लेकिन..

Sun, 09 Sep 2018 01:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 09 Sep 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
girl molested in front her parents in hapur
demo pic

यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसका उदाहरण हापुड़ में देखने को मिला, जहां मां-बाप के सामने ही बदमाशों लड़की को उठा लिया। शोर मचाने पर उसे बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के गांव ट्याला के जंगल में शनिवार को दिनदहाड़े तीन नकाबपोश दरिंदे मां बाप के सामने उनकी मासूम बेटी को उठा ले गए। हालांकि शोर मचाने पर वह उसे गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


चौकी पुलिस पहले मामले को खरखौदा (मेरठ) थाना क्षेत्र का बताकर टालती रही, लेकिन एएसपी के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ जिले के थाना खरखौदा की धीरखेड़ा पुलिस चौकी के गांव नया गांव का एक दंपति अपनी मासूम बेटी के साथ हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव ट्याला के जंगल में भिंडी तोड़ने गया था। ट्याला और नयागांव एक दूसरे से करीब एक किलोमीटर दूर हैं।
  

पुलिस ने अधिकारियों को मामले की जानकारी नहीं दी

बताया गया है कि इस दौरान ही लड़की का पिता पास से खेत में चारा काटने लगा। जबकि लड़की अपनी मां के साथ भिंडी तोड़ती रही। तभी तीन नकाबपोश दरिंदे वहां पहुंचे और उक्त लड़की को उसकी मां और कुछ दूरी पर चारा काट रहे बाप के सामने ही उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। 
 
उसकी मां ने शोर मचाया तो लड़की का बाप भागकर वहां पहुंचा। वह दोनों शोर मचाते हुए गन्ने के खेत की ओर गये, तब तक दरिंदों ने लड़की को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। ऐसे में लड़की कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी।
  
अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह से जानकारी करने पर उन्होंने इस मामले की खरखौदा (मेरठ) थाना पुलिस से जानकारी मांगी तो पता चला कि वहां की पुलिस ने तहरीर लेकर लड़की का मेडिकल कराया लेकिन घटनास्थल हापुड़ देहात थाना की चौकी साइलो द्वितीय (असौड़ा की पैठ) क्षेत्र का होने के कारण यहां की पुलिस को मामले से सूचित कर दिया था।

आश्चर्य की बात है कि इसके बावजूद चौकी पुलिस ने अधिकारियों को मामले की जानकारी नहीं दी। हालांकि एएसपी ने मामला संज्ञान में आते ही रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उनका कहना है कि फिलहाल खरखौदा पुलिस ने बताया कि मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी घटना दुस्साहसिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed