फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl molested and abducted in Noida's Sector 126

Noida: पीजी संचालक और उसके साथियों ने लड़की से की अश्लील हरकत, मारपीट के बाद अगवा करने का किया प्रयास

Wed, 03 May 2023 10:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 May 2023 10:49 PM IST
सार

युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि दो दिन पहले वह अपने दोस्त के साथ पीजी के बाहर खड़ी थी। तभी पीजी संचालक आकाश चौहान, भूपेंद्र चौहान, राहुल आदि ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। युवती के साथ अश्लील हरकत कर दी।

विज्ञापन
Girl molested and abducted in Noida's Sector 126
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा के कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र स्थित एक पीजी में रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ चार युवकों ने अश्लील हरकत की और अगवा करने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

सेक्टर 126 स्थित पीजी में रहने वाली युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि दो दिन पहले वह अपने दोस्त के साथ पीजी के बाहर खड़ी थी। तभी पीजी संचालक आकाश चौहान, भूपेंद्र चौहान, राहुल आदि ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी और अगवा करने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नोएडा के कोतवाली फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव के पास डूब क्षेत्र में रहने वाले एक ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार रात मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गढ़ी चौखंडी के पास डूब क्षेत्र में रहने वाला शिवा शर्मा ऑटो चालक है। वह नशे का आदी था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed