{"_id":"581af9116113cda5f464ba2c2ae3824e","slug":"girl-goes-with-boyfriend-against-her-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकते रह गए घर वाले, लवर संग भाग गई लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकते रह गए घर वाले, लवर संग भाग गई लड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 02 Apr 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में परिजनों की पसंद से शादी करने से इनकार करने वाली एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
जाते-जाते वो अपने साथ शादी के जेवर और नकदी भी ले गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पढ़ें: ननिहाल में किशोरी से दुष्कर्म
बुलंदशहर का रहने वाला एक परिवार सूरजपुर कस्बे में रहता है। करीब ढाई महीने बाद 20 जून को उनकी बेटी की शादी होनी थी। लेकिन, युवती को किसी दूसरे से प्रेम था।
परिजनों को इस पर ऐतराज था। जिसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ सोमवार को शादी के लिए रखे डेढ़ लाख के गहने और इतने ही रुपये लेकर भाग गई।
पढ़ें: नहीं हो रही थी शादी तो कर दी परिवारवालों की हत्या
विज्ञापन
काफी देर बाद जब परिजनों ने पूछताछ की, तो पता चला कि उसे एक लड़के के साथ बाइक पर जाते देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।