फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेट्रो स्टेशन के पास जंजीर से बंधी मिली लड़की, देख हैरान महिला आयोग अध्यक्षा

Fri, 24 Nov 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Nov 2017 02:29 PM IST
सार

जंजीर से बंधी बच्ची को महिला आयोग ने मुक्त कराया
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भीख मांगने वाली दो अन्य बच्चियों को भी शेल्टर होम में भेजा

विज्ञापन
girl found chained near anand vihar metro station in delhi
girl in chained - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास जंजीर के जरिये पेड़ से बंधी आठ वर्षीय एक बच्ची को मुक्त कराया है।

लड़की कुछ भी बोलने में असमर्थ

girl found chained near anand vihar metro station in delhi
girl in chained

मालिवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास भीख मांगने वाली दो बच्चियों के गरीब माता-पिता से मिलने गई थीं।

girl found chained near anand vihar metro station in delhi
girl in chained - फोटो : सोशल मीड‌िया

वहां उन्होंने जंजीर से बंधी बच्ची को देखा। आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि भीख मांगने वाली दो बच्चियों को मुक्त कराने के बाद वह सड़क किनारे रहने वाले माता पिता से मिलने गई थीं। उस परिवार में नौ बच्चों सहित 11 लोग हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
girl found chained near anand vihar metro station in delhi
girl in chained - फोटो : सोशल मीड‌िया

बच्चों की मां गर्भवती है और पिता नशे की हालत में मिला। मालिवाल ने कहा कि वह वहां एक बच्ची को जंजीर से बंधे देखकर हैरान रह गईं। उन्हें बताया गया कि बच्ची को नशे की लत लग गई है और इससे उसे बांध कर रखा गया था।

विज्ञापन
girl found chained near anand vihar metro station in delhi
girl in chained - फोटो : सोशल मीड‌िया

हालांकि, वह लड़की कुछ भी बोलने में असमर्थ थी। मालिवाल और आयोग की एक सदस्य ने परिवार वालों की काउंसलिंग की और पुलिस की मदद व माता पिता की सहमति से बच्चों शेल्टर होम ले जाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed