{"_id":"630260ce0cd06c16be716eaf","slug":"girl-dies-in-suspicious-condition-after-falling-from-the-roof-of-mp-residence-apartment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सांसद आवास अपार्टमेंट की छत से गिरकर युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सांसद आवास अपार्टमेंट की छत से गिरकर युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
Sun, 21 Aug 2022 10:14 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:14 PM IST
सार
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है, हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंडित पंत मार्ग स्थित सांसद आवास अपार्टमेंट की छत से शनिवार को गिरकर युवती की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवती आयुषी (18) के पास से न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही खुदकुशी के कारणों का पता लगा है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। नई दिल्ली जिले की नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है, हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने अपार्टमेंट की छत से युवती के मिले पर्स व मोबाइल को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को 9.15 बजे सूचना मिली थी कि सांसद आवास अपार्टमेंट की छत से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। युवती के छत से कूदने की भी सूचना थी। पुलिस ने आयुषी को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सांसद आवास अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। सीसीटीवी फुटेज में युवती छत की ओर अकेली जाती हुई दिखाई दे रही है। युवती पंडित पंत मार्ग पर बने धोबी घाट पर परिजनों के साथ रहती थी। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।