{"_id":"d641f49bb833526ccb06d2bc89682fee","slug":"girl-did-suicide-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तूने मेरी जिंदगी खराब कर दी, मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'तूने मेरी जिंदगी खराब कर दी, मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 17 May 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमडीआई) के गेट नंबर दो के पास आत्मदाह करने वाली लड़की की 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस की फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) एक्सपर्ट भी पूरा जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को साइबर सिटी में उस समय हलचल मच गई जब महाराणा प्रताप चौक से सिग्नेचर टावर जाने वाले रास्ते पर एमडीआई के गेट नंबर दो के पास सुबह पौने बारह बजे एक लड़की ने केरोसिन तेल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया था।
विज्ञापन
घटना के करीब दो घंटे के अंतराल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की, लेकिन पहचान के लिए कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस संबंध में सेक्टर-18 थाना पुलिस की टीम कई बार घटनास्थल का दौरा कर चुकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा, एमडीआई गेट नंबर दो से सौ मीटर दूरी पर हुई वारदात को लेकर संस्थान की भूमिका के संबंध में पुलिस की टीम ने मैनेजमेंट के अधिकारियों से भी बातचीत की है।
इस संबंध में सेक्टर-18 के थाना प्रभारी दावा कर रहे हैं कि रहस्य का पर्दा देर ही सही, पर उठ जरूर जाएगा। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। क्योंकि, मरने से पहले युवती किसी युवक को ही संबोधित कर यह कह रही थी कि तूने मेरी जिंदगी खराब कर दी। इससे पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि हो सकता कि उसने युवती को धोखा दिया हो।