फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   giriraj singh said I had just gone to shop to buy some stuff

दिल्ली विधानसभा चुनावः गिरिराज ने पैसे बांटने के आरोप पर दी सफाई, बोले- मैं तो सामान खरीद रहा था

Sat, 08 Feb 2020 04:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Feb 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
giriraj singh said I had just gone to shop to buy some stuff
गिरिराज सिंह - फोटो : ANI
रिठाला विधानसभा क्षेत्र के बुध विहार इलाके में शुक्रवार रात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने लोगों को पैसे बांटने का आरोप लगाया था। इस पर गिरिराज सिंह ने रविवार को अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं वहां एक दुकान पर सामान खरीद रहा था। दुकानदार मेरा जानने वाला था। यह पूरा मामला बिहारी बनाम गैर-बिहारी बनाने की कोशिश है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


यह था पूरा घटनाक्रम
बुध विहार इलाके में स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में लोगों ने काफी देर तक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बंधक बनाकर रखा। बाहर लोगों का आरोप था कि मंत्री नोट बांटने आए हैं। यह हाई वोल्टेज हंगामा काफी देर तक चलता रहा और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। देखते ही देखते दुकान के बाहर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद गिरिराज सिंह को दुकान से बाहर निकाला। उन्होंने कहा है कि गिरिराज सिंह रिठाला विधानसभा क्षेत्र में रुपये बांटते पकड़े गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की। संजय सिंह ने इस संबंध में वीडियो भी ट्वीट किया और आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह लोगों में पैसे बांट रहे थे।

हालांकि डीसीपी रोहणी के मुताबिक गिरिराज सिंह अपने पीएसओ के साथ निजी कार्य से विजय विहार में एक ज्वैलर से मिलने पहुंचे थे। शाम 6 बजकर 45 मिनट पर गिरिराज सिंह के पीएसओ ने ही पीसीआर कॉल कर शिकायत की थी कि आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता दुकान के बाहर जमा होकर हंगामा कर रहे थे। 

आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर देर रात हमला
मतदान से ठीक पहली रात दिल्ली का चुनावी रण हिंसा पर उतारू हो गया। शुक्रवार देर रात आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने देर रात इसकी जानकारी देते हुए हमले के पीछे भाजपा के कार्यकर्ताओं को दोषी बताया। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा, भाजपा के गुंडों ने रात में मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर हमला किया है। उनके काफी चोटें आई हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए और गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 


उन्होंने एक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें अखिलेश पति त्रिपाठी बेहोशी की हालत में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि देर रात तक भाजपा की ओर से इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed