फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youths who fell after hitting a bike were hit by a bus, one died, the other injured

Ghaziabad News: बाइक टकराने से गिरे युवकों को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Youths who fell after hitting a bike were hit by a bus, one died, the other injured
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा पुल के पास सोमवार रात दो बाइक सवार युवक आपस में टकराने के बाद सड़क पर गिर गए। मोहननगर से आ रही बस ने दोनों को टक्कर मार दी। घटना में सुशील (28) की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना के बाद गुस्से में लोगों ने पत्थर फेंक कर बस के शीशे तोड़ दिए। पुलिस मामले में लिखित शिकायत पर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुजरात की निजी कंपनी में काम करने वाले सुशील पुत्र जगपाल चौधरी निवासी लाजपतनगर बाइक से साहिबाबाद गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वसुंधरा पुल के पास बाइक सवार मयंक पुत्र उमेश्वर त्यागी निवासी बहादुरपुर मोरटा गाजियाबाद से उनकी बाइक टकरा गई जिसमें दोनों गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही निजी बस से दोनों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मयंक की हालत में सुधार है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों से तहरीर के आधार पर बस चालक को तलाश कर रहे हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed