{"_id":"65effcaed1f47c533102b015","slug":"youths-gang-raped-a-teenage-girl-by-intoxicating-her-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-107163-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवकों ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवकों ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र में 15 साल की किशोरी को दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आई किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने दोनों युवकों पर मुकदमा कराया है। दूसरी घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की है। किराये पर रहने वाले युवक ने दो दिन 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया है।
कौशांबी में रहने वाले युवक ने शिकायत दी कि 9 मार्च को उनकी 15 साल की बेटी अपनी मम्मी को तलाशती हुई दिल्ली बॉर्डर के ईडीएम मॉल पर पहुंच गई थी। वहां से लौटते हुए रास्ते में अर्जुन व रिंकू ने उसे रोक लिया। दोनों ने किशोरी को परेशान देखा और इसका फायदा उठाकर बोले कि तेरी मम्मी हमारे घर पर आई थीं। दोनों अपने साथ किशोरी को घर ले गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया। फिर उससे सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी घटना की। कुछ देर बाद किशोरी होश में आई तो दर्द से रोने लगी। उसने आरोपियों की गंदी हरकत का विरोध किया। दोनों ने उसे चाकू दिखाकर पिता समेत जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। दंपती आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत देने थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत लेकर सोमवार को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
चार महीने से कर रहा था दरिंदगी: लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में 13 साल की किशोरी पिता और मां के साथ किराये पर रहती है। आरोप है कि बराबर के कमरे में 43 वर्षीय पड़ोसी दो दिन से उसके साथ दरिंदगी कर रहा था। सोमवार को किशोरी के पिता ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी। जांच में सामने आया कि आरोपी कोई काम नहीं करता है। वह कमरे में चार महीने से बच्ची को इशारे से बुला लेता था। फिर गंदा काम करता था। पड़ोसी को उसकी हरकत पर शक हुआ तो किशोरी के पिता से इस बारे में बताया। मां-पिता ने बेटी से पड़ोसी की हरकत के बारे में पूछा तो किशोरी ने पूरी घटना बता दी। दंपती तुरंत बेटी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूरी कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
-