फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth's body found stuck in farmhouse ventilator

Ghaziabad News: फार्म हाउस के रोशनदान में फंसा मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found stuck in farmhouse ventilator
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एसआरएम शिक्षण संस्थान के समीप स्थित एक फार्म हाउस के रोशनदान में शुक्रवार रात एक युवक का शव फंसा मिला। आशंका है कि युवक चोरी के इरादे से रोशनदान के सहारे फार्म हाउस में घुसा और वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात एसआरएम शिक्षण संस्थान के समीप सारस्वत फार्म हाउस के बाथरूम के रोशनदान में एक युवक का शव फंसा होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खींचकर रोशनदान से बाहर निकाला। पुलिस ने आशंका जताई कि युवक ने चोरी करने के इरादे से रोशनदान के सहारे फार्म हाउस में घुसने का प्रयास किया और वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed