फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth who came to Ghaziabad in search of employment crushed to death by dumper

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: रोजगार की तलाश में आए युवक की डंपर से कुचलकर मौत, एक दिन बाद आरोपी चालक गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 05:45 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 22 Aug 2026 05:45 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी में रोजगार की तलाश में दो दिन पहले आए अलीगढ़ निवासी जसवीर की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Youth who came to Ghaziabad in search of employment crushed to death by  dumper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी में काम की तलाश में आए युवक को निगम के डम्पर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, मृतक के चाचा ने डम्पर के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चालक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


गाजियाबाद के मसूरी में रोजगार की तलाश में आए एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 21 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे थाना मसूरी क्षेत्र में तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जसवीर पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है। वह अलीगढ़ जिले के थाना दादों क्षेत्र के नगला लभेड़ा गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

काम की तलाश में दो दिन पहले ही गांव से आया था। मृतक के चाचा किशन पुत्र भगवान सिंह ने थाना मसूरी में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जसवीर महज दो दिन पहले ही गांव से काम की तलाश में गाजियाबाद आया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। शिकायत के अनुसार, डंपर चालक वाहन को बेहद लापरवाही और तेज गति से चला रहा था और उसने जसवीर को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से जसवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने डंपर चालक के खिलाफ शिकायत देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा किशन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी ने बताया कि शनिवार सुबह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक रविंद्र सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह, निवासी पिपलड़डा तिराहा, थाना कोतवाली नगर, एटा को ढबारसी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी चालक रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि डंपर के सामने अचानक एक व्यक्ति आ गया, जिससे उसकी टक्कर हो गई। नीचे उतरकर देखने पर व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। वह डरकर डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed