{"_id":"63577e90cbe5ab68112fc22f","slug":"youth-shot-dead-after-entering-house-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Murder: घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के ही दो युवकों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Murder: घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के ही दो युवकों पर आरोप
Tue, 25 Oct 2022 11:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:43 AM IST
सार
हापुड़ में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगा है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना इलाके के अंतर्गत गांव काकोड़ी में सोमवार रात गांव के ही दो युवकों ने अर्जुन (28) पुत्र राजकुमार को घर में घुसकर गोली मार दी। देर रात उसे हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, अर्जुन गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। गांव के ही एक युवक से उसका दो साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान गांव के लोगों ने दोनों के बीच फैसला करा दिया था। सोमवार रात करीब 10 बजे आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ अर्जुन के घर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचा और उसे गोली मार दी।
आरोपी का पिता सेना से सेवानिवृत्त है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। जबकि अर्जुन को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है, जबकि उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।