फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth attacked after being stopped from drinking near a timber warehouse.

Ghaziabad News: लकड़ी के गोदाम पास शराब पीने से रोका तो युवक पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked after being stopped from drinking near a timber warehouse.
मुरादनगर। नाले की पटरी पर लकड़ी के गोदाम के पास शराब पीने से मना करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने लोहे की रॉड, पंच और तमंचे की बट से उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला हुआ।
विज्ञापन

शीतलपुरी निवासी फुरकान ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका चचेरा भाई मोनू कच्ची सराय में रहता है। मोनू नाले की पटरी पर लकड़ी का गोदाम चलाता है। 21 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे गोदाम के पास अरबाज, शहजाद और रिहान समेत कुछ लोग शराब पी रहे थे। मोनू ने उन्हें वहां शराब पीने से मना किया। इसके बाद आरोपियों ने मोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने लोहे की रॉड, पंच और तमंचे की बट से मोनू पर हमला किया। मोनू का दोस्त नफीस उसे बचाने पहुंचा तो उस पर भी हमला हुआ। परिजन मोनू को लहूलुहान हालत में पाकर पहले सीएचसी और फिर संजयनगर के सरकारी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत के कारण मोनू का उपचार अब मोदीनगर के निजी अस्पताल में चल रहा है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि अरबाज, शहजाद, रिहान और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed