फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man who slept after having dinner at night was found dead in morning.In Ghaziabad

Ghaziabad: रात में खाना खाकर सोया युवक सुबह मिला मृत, डॉक्टरों ने मौत को लेकर जताई ये आशंका

Mon, 24 Jun 2024 11:06 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Jun 2024 11:06 PM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि मौत की वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Young man who slept after having dinner at night was found dead in morning.In Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गाजियाबाद जिले के विजयनगर के सैन्य विहार में रात में खाना खाकर सोया युवक रहमत अली (19) सुबह मृत मिला। जब रहमत देर तक सोकर नहीं उठा तो मां ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बिस्तर में निढाल पड़ा था। परिजन तत्काल एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा संतोष अस्पताल के पास पुराने बस अड्डे पर पांच माह का बच्चा लावारिस हालत मिला। पुलिस ने उसे संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह का कहना है कि संभावना है युवक की मौत हृदयाघात या डिहाइड्रेशन से हुई होगी, लेकिन मौत की वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था, वह शव अपने साथ लेकर चले गए। वहीं, संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस पांच महीने के बच्चे को इमरजेंसी में लाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि उसे पुराने बस अड्डे के पास सोमवार सुबह लावारिस हालत में बच्चा सड़क पर पड़ा मिला। जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हो सकता है कि बच्चा भूख, प्यास और गर्मी के कारण बेहोश हो गया हो, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बच्चा लावारिस हालत में कैसे था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed