{"_id":"69792632518716e290012fa8","slug":"young-man-seriously-injured-in-collision-with-pickup-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14921-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र स्थित गरिमा गार्डन में माल वाहन पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा 12 दिसंबर रात करीब 11 बजे हुआ। इसमें बाइक सवार दिल्ली के शाहदरा स्थित चंद्रलोक निवासी शिवम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 26 जनवरी की रात अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दर्ज मामले में शिवम वर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर की रात वह दोस्त शिवम शर्मा के साथ बाइक पर शालीमार गार्डन जा रहे थे। बाइक उनका दोस्त ही चला रहा था। गरिमा गार्डन स्थित सीएनजी पंप के पास उनकी बाइक में पीछे से आ रहे पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और दोस्तों ने उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। यहां उनके कूल्हे की हड्डी व जबड़ा टूटने की जानकारी डॉक्टरों ने दी। इलाज के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पंप व आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर सर्विलांस टीम जांच कर रही है। जल्द ही वाहन चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।