फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man runs away after attacking a shopkeeper with a blade

Ghaziabad News: दुकानदार पर ब्लेड से हमलाकर भागा युवक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Young man runs away after attacking a shopkeeper with a blade
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में डिब्बे से माउथ फ्रेशनर निकालकर नहीं देने से भड़के युवक ने दुकानदार पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर बैठकर भाग गया। पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। टीम दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन


दुकानदार विजय कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि रात दस बजे वह दुकान को बंद कर रहे थे। तभी स्कूटी से तीन युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक ने उनसे माउथ फ्रेशनर मांगा। उन्होंने युवक से खुद ही डिब्बे से निकालने के लिए कहा तो आरोपी ने उनके गाल पर ब्लेड से हमला कर दिया। खून निकलता देखकर आरोपी साथियों के साथ स्कूटी पर बैठकर भाग गया। परिजन उन्हें पास के अस्पताल लेकर गए। वहां से साहिबाबाद पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा कराया। घायल दुकानदार का आरोप है कि युवक ने दुकान से कुछ दूर दूसरे व्यक्ति पर भी ब्लेड से हमला किया था। साहिबाबाद एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से स्कूटी नंबर का पता करके आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed