फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man ran away with 71 phones for delivery, case registered

Ghaziabad News: डिलीवरी के 71 फोन लेकर भागा युवक, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Young man ran away with 71 phones for delivery, case registered
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-13 में ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी का एग्जीक्यूटिव 71 फोन लेकर भाग गया। इंदिरापुरम पुलिस ने नामजद मुकदमा किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लोनी में विकास नगर का विपिन कुमार ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक है। उन्होंने शिकायत दी कि दुर्गा काॅलोनी साहिबाबाद का दीपक कुमार उनकी कंपनी में सामान डिलीवर करता है। वह आठ अक्तूबर को उनके वसुंधरा सेक्टर-13 स्थित कंपनी के ऑफिस पर पहुंचा था। वहां से 71 फोन डिलीवरी के लिए ले गया था। आरोप है कि दीपक देर रात तक फोन डिलीवर करके ऑफिस पर नहीं लौटा। जब उन्हें शक हुआ तो उसे कॉल की लेकिन फोन बंद था। अगले दिन आरोपी ने उन्हें कॉल पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि जांच करके आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed